He Karunamaayi Radhe Mujhe Bas Tera Hi Sahara-Radha ji Bhajan Lyrics
  • Radha Krishna Bhajan Lyrics in hindi
  • He Karunamaayi Radhe Mujhe Bas Tera Hi Sahara-Radha ji Bhajan Lyrics

    He Karunamaayi Radhe Mujhe Bas Tera Hi Sahara-Radha ji Bhajan Lyrics

    Download MP3 Song Here

    Download MP3 Song Here
    Download MP3 Song Here

    He Karunamaayi Radhe Mujhe Bas Tera Hi Sahara-Radha ji Bhajan Lyrics


    श्री राधा …३
    राधा राधा राधा
    श्री राधा धन हैं राधा मन हैं
    मेरो काम धाम सब हैं राधा
    राधा भजन ध्यान राधा को
    मेरा जप तप यग सबही राधा
    राधा महा भाव की स्वामिनी
    एक राधा हरे सबे बाधा
    राधा सदा स्वामिनी मेरी
    मेरी परम आराध्य श्री राधा
    हे करुणामयी राधे .. हे करुणामयी राधे
    मुझे बस तेरा सहारा है
    हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है

    हे अपना लो मुझे श्यामा
    अपना लो मुझे श्यामा
    तेरे बिन कौन हमारा हैं
    हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है ….

    He Karunamaayi Radhe Mujhe Bas Tera Hi Sahara-Radha ji Bhajan Lyrics

    राधा राधा राधा ……. राधा … आअ. …

    कोई किसी का नहीं जहा में
    झूठी जग की आस
    हम बेबस लाचारो की क्षमा
    तुमसे यही अभिलाष
    दीनो पे दया करना
    ये ही स्वाभाव तुम्हारा हैं
    हे करुणामयी राधे…..
    मुझे बस तेरा सहारा है…

    गहरी नदिया नाव पुरानी
    डगमग डोले नइया
    बीच भवर में आन फसा हु मैं
    कही डूब न जाऊ मैं
    किशोरी दूर किनारा हैं
    हे करुणामयी राधे …..
    मुझे बस तेरा सहारा है …..

    राधा राधा राधा ….. राधा … आ …. आ…

    तेरे दर पे जो भी आये
    उसको तुम अपनाती
    गर्दिश के मारो की श्यामा
    बिगड़ी बात बनाती
    मुझ जैसे अधमो का
    हम जैसे अधमो का
    जीवन तुमने ही सावरा हैं
    हे करुणामयी राधे ….
    मुझे बस तेरा सहारा है…

    चित्र विचित्र अपने कर्मो से
    मन ही मन घबराए
    तेरी कृपा का ले के सहारा
    द्वार तुम्हारे आये
    तेरे दर के सिवा मेरा
    कही नहीं और गुजारा हैं
    हे करुणामयी राधे…
    मुझे बस तेरा सहारा है…

    श्री राधा राधा राधा … राधा राधा ….
    हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है
    हे अपना लो मुझे श्यामा
    अपना लो मुझे श्यामा
    तेरे बिन कौन हमारा हैं
    हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है ….

    ओह्ह मैंने रटना लगाई रे
    राधा तेरे नाम की
    राधा तेरे नाम की किशोरी तेरे नाम की

    मैंने मेहंदी लगायी रे राधा
    राधा तेरे नाम की
    मेरी अल्को में राधा
    मेरी पलकों में राधा

    मैंने बिंदिया लगायी रे
    राधा तेरे नाम की
    मैंने रटना लगाई रे
    राधा तेरे नाम की

    मेरी चुनरी में राधा
    मेरी दुलरीमें राधा
    मैंने पायल छनकाई रे
    राधा तेरे नाम की
    श्री राधा तेरे नाम की किशोरी तेरे नाम की
    मैंने रटना लगाई रे
    राधा तेरे नाम की

    मेरे अंग अंग राधा
    मेरे संग संग राधा

    गोपाल बंसी बजायी रे
    राधा तेरे नाम की
    श्री राधा तेरे नाम की किशोरी तेरे नाम की
    मैंने रटना लगाई रे
    राधा तेरे नाम की
    राधे राधे
    जय जय श्री राधे ….


    Songs Info : हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है हिंदी भजन लिरिक्स जिसे लिखा हैं और गया हैं बाबा श्री चित्र विचित्र जी अगर ये गाना आपको अच्छा लगा तो दुसरो के साथ भी शेयर करे अपने दोस्तों या Facebook या Whatsapp पर शेयर करे और हमें सहयोग प्रदान करे .

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins