Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath
  • khatu shyam bhajan Lyrics in hindi
  • Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath

    Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath

    देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन

    देना हो तो दीजिए,
    जनम जनम का साथ ।
    अब तो कृपा कर दीजिए,
    जनम जनम का साथ ।
    मेरे सर पर रख बनवारी,
    अपने दोनों यह हाथ ॥

    देने वाले श्याम प्रभु से,
    धन और दौलत क्या मांगे ।
    श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
    नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
    मेरे जीवन में अब कर दे,
    तू कृपा की बरसात ॥

    देना हो तो दीजिए,
    जनम जनम का साथ ॥

    Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath

    श्याम तेरे चरणों की धूलि,
    धन दौलत से महंगी है ।
    एक नज़र कृपा की बाबा,
    नाम इज्ज़त से महंगी है ।
    मेरे दिल की तम्मना यही है,
    करूँ सेवा तेरी दिन रात ॥

    देना हो तो दीजिए,
    जनम जनम का साथ ॥

    झुलस रहें है गम की धुप में,
    प्यार की छईया कर दे तू ।
    बिन माझी के नाव चले ना,
    अब पतवार पकड़ ले तू ।
    मेरा रास्ता रौशन कर दे,
    छायी अन्धिआरी रात ॥

    देना हो तो दीजिए,
    जनम जनम का साथ ॥

    सुना है हमने शरणागत को,
    अपने गले लगाते हो ।
    ऐसा हमने क्या माँगा जो,
    देने से घबराते हो ।
    चाहे जैसे रख बनवारी,
    बस होती रहे मुलाक़ात ॥

    देना हो तो दीजिए,
    जनम जनम का साथ ॥

    देने वाले श्याम प्रभु से,
    धन और दौलत क्या मांगे ।
    श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
    नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
    मेरे जीवन में अब कर दे,
    तू कृपा की बरसात ॥

    Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1 mins